लालसोट गणेश कॉलोनी , वाटिका कॉलोनी, हट्टिका रोड पर बारिश का पानी घरों भरने पर नगर परिषद की सभापति और उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

लालसोट। कॉलोनी वासियों ने बताया कि नवजीवन हॉस्पिटल के सामने मेन रोड पर गंदा पानी के नाले की दीवार टूटी होने के पीछे बारिश का पूरा पानी कॉलोनी के घरों में घुस जाता है। इस कारण आप सभी कॉलोनी वासियों ने नगर पालिका की सभापति एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया इसमें तीन मांगे रखी गई ।कॉलोनी वासियों की प्रमुख 3 मांगे है 1. नवजीवन हॉस्पिटल के सामने जो गंगापुर रोड पर पुलिया बनी हुई है ___उसके पास नाले पर पक्की बाउंड्री करवाई जाए बाउंड्री होते ही कॉलोनी में पानी भरना स्वत ही बंद हो जाएगा। 2. नवजीवन हॉस्पिटल के पीछे कॉलोनी में छोटी छोटी जो नालियां बनी हुई हैं उनको ओर गहरी और बड़ी बनाई जाए । 3. नवजीवन हॉस्पिटल से पीछे की ओर हट्टीका कॉलोनी से गौरव पथ तक सड़क का निर्माण कराया जाए।
कॉलोनी वासियों ने कहा की समस्या का समाधान यदि जल्दी नहीं होता तो उनके द्वारा आगामी नगर परिषद के चुनाव का पूर्ण बहिष्कार तथा हाईवे जाम करने , रास्ते को मिट्टी ,मालवा, पत्थर डालकर बंद किया जाएगा उसकी जिम्मेदारी समस्त प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर राधा मोहन, प्रेम चौधरी, जगदीश डांस (जग्गू) कांजी सैनी, राम भजन सैनी, हंसराज गुप्ता, दिनेश सैनी, केदार मोदी, सुनील खांडल, विष्णु शर्मा ,राधा मोहन ,डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता,अंजू गुप्ता ,सुमन, मंजू मोदी, नारंगी देवी, विमला शर्मा ,गायत्री ,रुक्मिणी देवी, सीता ,मधु , विमला ,सुमन, उर्मिला ,गोविंद शर्मा, कांजी सैनी, महेश पीलू खेड़ा मौजूद रहे।
