Home » Blog » चलती इलैक्ट्रिक स्कूटी में धमाके के साथ लगी आग, बाल बाल बचा शिक्षक

चलती इलैक्ट्रिक स्कूटी में धमाके के साथ लगी आग, बाल बाल बचा शिक्षक

Facebook
Twitter
WhatsApp

धमाके के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी आग का गोला बनी

स्कूल जा रहे सरकारी टीचर ने कूदकर बचाई जान लालसोट क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा थाना अंतर्गत रानोली गांव के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक विस्फोट हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते स्कूटी सवार टीचर ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि स्कूटी देखते ही देखते आग का गोला बन गई। आग में स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, डिडवाना निवासी बाबूलाल शर्मा, जो कि सोनड ग्राम पंचायत के सिंदोली गांव स्थित राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत हैं, सुबह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में रानोली गांव के समीप स्कूटी में अचानक हल्का विस्फोट हुआ और धुंआ उठने लगा। हालात भांपकर शर्मा ने तुरंत स्कूटी को साइड में रोका और कुछ दूरी पर चले गए। तभी स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरी स्कूटी जल उठी। ग्रामीणों की सूचना पर रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24