ब्राह्मण महासंघ ने पौधारोपण अभियान का किया आगाज, 2100 पौधें लगाने का लक्ष्य

लालसोट. ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में कृपा सागर बालाजी मंदिर परिसर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्र्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान के तहत 21 पौधे लगाकर किया गया। महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संघ द्वारा जिले में कम से कम 2100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है एवं पौधों को पड़े बनाने की व नियमित देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी संघ ने ली है साथ ही उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने का मतलब पौधे लगाना ही नहीं है,पौधों की देखभाल कर पेड़ बनाना ही पौधारोपण है। महासंघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक निर्झरना ने बताया कि महासंघ का पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण हेतु अहम कार्यक्रम है। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों को पौधारोपण कर पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। जिला संरक्षक महेश उपाध्याय, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्याम सुन्दर मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक निर्झरना , युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रवि तलावगांव, युवा जिला महामंत्री नवीन बोहरा , जिला संयुक्त सचिव खेमराज गौतम , जिला उपाध्यक्ष भवानी शंकर लोंग्या, तहसील अध्यक्ष ललित धाकड़्या,युवा तहसील अध्यक्ष राजेश बूटेलिया, नगर उपाध्यक्ष अशोक गौतम, नगर सचिव लोकेश जोशी एवं नगर सचिव लखन जोशी समेत कई जनों ने भी पौधारोपण करते हुए उनका नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
