डॉ. प्रेमप्रकाश को मिला 13वें एशियन कप इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप में कप्तानी का मौका

लालसोट. क्षेत्र के ताजपुरा गांव निवासी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. प्रेमप्र्रकाश मीना इंडोनेशिया के बोगोर शहर में आयोजित हो रही 13वें एशियन कप इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 2025 भारतीय पुरुष स्ट्रोक टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है। वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने बताया कि कौशल, निरंतरता और नेतृत्व क्षमता के कारण डॉ. मीना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। खेल के प्रति उनकी निष्ठा और टीम के साथियों को प्रेरित करने की क्षमता ने उन्हें महाद्वीपीय स्तर पर भारत की पुरुष स्ट्रोक टीम का नेतृत्व करने की यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी दी है। इससे पहले भी डॉ मीना एशियन बीच गेम्स और वुडबॉल वल्र्ड कप जैसी प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। डॉ. मीना ने बताया कि ऐसी प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पुरुष स्ट्रोक टीम का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व की बात है, 13वें एशियन कप इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप में चीन, हांगकांग, सिंगापुर, कोरिया, ताइवान, ईरान, इंडोनेशिया और पाकिस्तान समेत कई देशों की टीमे भाग ले रही है।
