परमार्थ सेवा समिति का गठन , वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम स्वरूप लामडा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

लालसोट शहर के चांदसेन मेडा भेरूजी मंदिर पर शुक्रवार को क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें आम जन की समस्याओं एवं उनके मुद्दों के निस्तारण समाज के जरूरतमंदों की मदद, लोक हित के कार्यों के लिए अग्रसर होकर कार्य करना समेत विभिन्न बिंदुओं को लेकर परमार्थ सेवा समिति के गठन का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ समाजसेवी नानग राम पुराका की अध्यक्षता में आयोजित इस मीटिंग में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम स्वरूप लामडा को कार्यकारी अध्यक्ष भी चुना गया इस मौके पर सभी लोगों ने कार्यकारी अध्यक्ष का गर्मजोशी से माल एवं साफा पहनकर अभिनंदन किया। मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि आज लालसोट शहर में एक इस तरह की संस्था की काफी कमी चल रही है जो कि आमजन से जुड़े मुद्दों के बारे में बारे में खुलकर विचार प्रकट कर सके एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ सके। नव मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम स्वरूप लामबीडीए ने अपने संबोधन में कहा कि उनका पहला कार्य संस्था के रजिस्ट्रेशन का होगा जिसके बाद विधिवत रूप से संस्था का गठन किया जाएगा एवं आने वाले समय में यह संस्था लालसोट के लोगों के सुख-दुख में पूरी तरह भागीदार बनेगी। मीटिंग में राधेश्याम अजबपुरा,घनश्याम शर्मा ठेकेदार, प्रेमचंद शर्मा, मोहनलाल एमडी, मोहनलाल पुरोहित समेत कई जनों ने भी विचार प्रकट किया। मीटिंग का संचालन अभिनव त्रिपाठी ने किया।
