उपखंड स्तरीय समारोह में विधायक रामविलास मीणा एवं एसडीएम विजेंद्र कुमार मीणा ने किया ध्वजारोहण
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 जनों का किया सम्मान
लालसोट क्षेत्र में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है शहर की अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधायक रामबिलास मीणा एवं उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद विधायक व एसडीएम ने मार्च पास्ट की टुकड़ियों का निरीक्षण किया बाद में स्काउट गाइड एवं विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट पेश किया। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 54 जनों का सम्मान किया गया समझ में अपने संबोधन में विधायक रामविलास मीणा ने क्षेत्र की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी आन बान शान का प्रतीक है। हमारे देश की सेनो ने जिस तरह दुश्मनों के मुंह खट्टे किए हैं उसे हमारे देश की शान पूरे विश्व में बड़ी है। समझ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल, डिप्टी एसपी दिलीप मीणा नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी आयुक्त नवरत्न शर्मा सोनू बिनोरी तहसीलदार अमितेश कुमार मीणा समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण भी मौजूद रहे
