Home » Blog » लालसोट आज़ाद चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने किया झंडारोहण।

लालसोट आज़ाद चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने किया झंडारोहण।

Facebook
Twitter
WhatsApp

स्वतंत्रता दिवस पर सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने किया झंडारोहण

लालसोट आज़ाद चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद लालसोट की सभापति श्रीमती पिंकी चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया। झंडारोहण के अवसर पर पुलिस गार्ड्स ने तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर सभापति ने संबोधित करते हुए कहा कि लालसोट नगर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है बिना भेदभाव एवं ईर्ष्या के सभी वार्डो में कार्य किए जा रहे हैं। अपने संबोधन में पिंकी चतुर्वेदी ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम को याद किया एवं कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ते जा रहा है। इस अवसर पर परिषद आयुक्त नवरतन शर्मा,  उप सभापति श्रीमती संतोष स्वामी,  पुर्व चेयरमैन जगदीश सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम जोशी, सोनू बिनोरी, हरिमोहन जंगम, नंद कुमार पाखंला रामजीलाल पूराका, महेश शर्मा चांदपुर, एलम जैन, मुरारी बोहरा, अनिल बुर्जा, महेन्द्र जैन, पार्षद लक्ष्मीनारायण शर्मा, टेकचंद मालिया,  बृजमोहन सैनी, रमेश मानोलिया, सुरेश सैनी, श्रीमती मीना जैन, श्रीमती धनेश जैन, श्रीमती विजेयता जैन, जे पी सैनी, विजय कुमार गुर्जर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24