Home » Blog » राजौली राजकीय विद्यालय में श्री कृष्ण भोग, नशा मुक्ति वार्ता कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण के साथ ही गरीब बच्चों को किया बैग वितरण

राजौली राजकीय विद्यालय में श्री कृष्ण भोग, नशा मुक्ति वार्ता कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण के साथ ही गरीब बच्चों को किया बैग वितरण

Facebook
Twitter
WhatsApp

श्री कृष्ण भोग, नशा मुक्ति वार्ता कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण के साथ ही गरीब बच्चों को किया बैग वितरण

राउमावि राजौली में विभाग द्वारा चलाये जा रहे श्री कृष्ण भोग, नशा मुक्ति वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि बृजमोहन मीना, पूर्व आई.ए.एस. एवं श्री सत्यनारायण मीना, सीबीईओ लालसोट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत राजौली की सरपंच पिंकी मीना एवं विशिष्ट अतिथि रामसहाय बैरवा, बद्रीलाल तिवाड़ी , श्यामलाल बैरवा, विमलेश शर्मा, जगदीश प्रसाद नापित, गोपाल मीणा ,रमेश कुमार बैरवा ,वीरेंद्र कुमार जैन, आरती जांगिड़ रहे । इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के बालकों को श्री कृष्ण भोग खिलवाया गया। सभी बालकों ने रूचि के साथ भोग का आनंद लिया। नशा मुक्ति वार्ता के अन्तर्गत बृजमोहन मीना एवं सत्यनारायण मीना ने अपने विचार प्रकट करते हुए बालकों से हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आव्हान किया व मन लगाकर पढ़ाई करने व अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए कहा। इस अवसर पर कक्षा 1 से 12 तक के गरीब बालक-बालिकाओं को बैग का वितरण विरेन्द्र कुमार जैन व कमलेश सैनी पार्षद के द्वारा किया गया। विरेन्द्र जैन के द्वारा 10वीं व 12वीं में टॉप छात्र या छात्रा को ₹2100 देने की घोषणा की। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्था प्रधान रामनिवास मीना प्रधानाचार्य ने विद्यालय विकास यात्रा का पूर्ण परिचय देते हुए सभी अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय विकास में योगदान देने वाले सभी भामाशाहों एवं अतिथियों का स्वागत किया । मंच संचालन विजय कुमार शर्मा ने किया इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिवराज मीना, ममता मीना, विष्णु कुमार अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा, रामजीलाल बैरवा, गुलाब चन्द मीना, अशोक कुमार शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी, ममता सांवरिया, मंजू खण्डेलवाल, गुलाब मीना, पुष्पलता खोलिया, बद्री लाल माली, गौरव कुमार व्यास सहित समस्त स्टाफगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]