विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर धरोहरों के संरक्षण का लिया संकल्प
[शिक्षक व विधार्थियों, युवाओं ने प्रकृति संरक्षण व नशामुक्ति की ली सामुहिक शपथ]


लालसोट – सामाजिक सेवा में अग्रणी संगठन भगत सिंह आभामंडल द्वारा सोमवार को बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर “धरती को बचाना है, तो प्रकृति को अपनाना है” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया|
आभामंडल के जिला प्रभारी अक्षित जांगिड़ ने बताया की आभामंडल द्वारा बच्चों को इस कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई व नशे से दूर रहने हेतु भी जागरूक किया गया |
समाजसेवी श्याम जी सोनी ने कहा की प्रकृति से प्रेम ही उसका सबसे बड़ा संरक्षण है।पेड़, जंगल, नदियां, पहाड़ ये हमारी धरोहर हैं, जिम्मेदारी भी | आभामंडल के वीर जोशी ने बताया की कार्यक्रम में आभामंडल के प्रदेश स्तरीय नशा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत् डा रवि के निर्देशन में युवा , विधार्थियों , शिक्षकों को को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई | अनुराग प्रिय शर्मा ने इस अवसर पर आभामंडल की इस मुहिम को आज के समय की आवश्यकता व युवाओं के लिए संजीवनी बताया | प्राचार्य दीपशिखा शर्मा ने आभामंडल टीम का आभार प्रकट किया|गौरतलब है कि भगतसिंह आभामंडल पिछले 6 वर्षों से क्षैत्र में सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न अभियान चला रहा है | इस अवसर पर डा रवि शर्मा, प्राचार्य दीपशिखा शर्मा ,राकेश कुमार जैन,अनुराग प्रिय शर्मा ,मुकेश कुमार मीणा ,योगेंद्र कुमार शर्मा, कानाराम मीना, दिलीप कुमार शर्मा, नविता गौतम, उमा देवी , भजन्ती मीणा, ज्योति बाकोलिया आभामंडल अध्यक्ष लखन पाटोदिया, श्याम सोनी ,नीरज जोशी , राहुल पाराशर, राहुल गौतम, अखिल ठाकुरिया, समेत शिक्षक व आभामंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे|
