लालसोट. हरियाली तीज के मौके पर नगर परिषद द्वारा सभापति व आयुक्त की अगुवाई में लगाए 8000 पौधें

लालसोट. हरियाली तीज के मौके पर नगर परिषद द्वारा रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर सघन पौधारोपण किया गया। पौधारोपण की शुरुआत नगर परिषद की सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद वट वृक्ष लगा कर की। इस दौरान सभापति व आयुक्त नवरत्न शर्मा की अगुवाई में परिषद कार्मिकों एवं शहरी रोजगार योजना के श्रमिकों ने राजेश पायलट राजकीय कॉलेज, जैन रसिया एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय समेत कई जगहों पर 8000 से अधिक पौधे लगाए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति ने कहा कि पेड़ जीवन की सुरक्षा एवं लंबी आयु के साथ स्वस्थ जीवन का आधार है, हमें पौधारोपण के बाद उनका नियमित देखभाल भी करना होगा। इस दौरान समाजसेवी सोनू बिनोरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा समेत कई जनों भी विचार प्रकट किए।
Post Views: 956
