Home » Blog » तिलक की शौर्य स्मरण गाथा के साथ आगे बढ़ा “भगत सिंह आभामंडल” नशामुक्त राजस्थान अभियान

तिलक की शौर्य स्मरण गाथा के साथ आगे बढ़ा “भगत सिंह आभामंडल” नशामुक्त राजस्थान अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp

तिलक की शौर्य स्मरण गाथा के साथ आगे बढ़ा नशामुक्त राजस्थान अभियान

 लालसोट- प्रदेश स्तरीय नशा मुक्त राजस्थान अभियान का आगाज करने वाले सामाजिक सेवा के अग्रणी संगठन “भगत सिंह आभामंडल” का यह अभियान अब निरन्तर जोर पकड़ रहा है नशा मुक्त राजस्थान की इस कड़ी में यह अभियान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा में आयोजित हुआ, इसके तहत विधार्थियों, युवाओं, शिक्षकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई | आभामंडल अध्यक्ष लखन पाटोदिया ने बताया की किशनपुरा विधालय में आभामंडल के सदस्य हरकेश मीना, मुकेश मीना और जितेंद्र जी सैनी ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर नशा मुक्ति हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई, इस दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थीयों को स्वयं के साथ अन्य को भी बीड़ी, तम्बाकू, एवं अन्य नशे के चीजों से दूर रहने हेतु प्रेरित करने को कहा इस मौके पर सभी ने नशा मुक्ति के इस पुनीत कार्यक्रम में अपनी सहभागिता हेतु पूर्ण विश्वास दिलाया| गौरतलब है कि भगत सिंह आभामंडल का यह अभियान पूरे राजस्थान में विधार्थियों, युवाओं ओर आमजन को नशे से होने वाली समस्याओं से अवगत करवाकर इससे दूर रहने हेतु प्रेरित कर रहा है

इस मौके पर अभियान प्रभारी डॉ.रवि शर्मा,लखन पाटोदिया, नीरज जोशी(वीर), राहुल गौतम, राहुल पाराशर, अखिल ठाकुरिया, शुभम शर्मा सहित सभी शिक्षक, युवा, आमजन एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24