Home » Blog » लालसोट जिला चिकित्सालय में टाइप- 1 डायबिटीज की सेवाएं शुरू

लालसोट जिला चिकित्सालय में टाइप- 1 डायबिटीज की सेवाएं शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp

जिला चिकित्सालय लालसोट में टाइप- 1 डायबिटीज की सेवाएं शुरू

पीएमओ डॉ राजकुमार सेहरा ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा अनुसार प्रत्येक जिला चिकित्सालय पर टाइप -1 डायबिटीज के रोगियों के लिए मिशन मधुहारी क्लीनिक खोले गए है। जिला चिकित्सालय लालसोट में मिशन मधुहारी क्लीनिक कमरा नं 20 में प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जा रहा है।

डायबिटीज क्लीनिक के नोडल प्रभारी डॉ विष्णु गुप्ता ने बताया कि मुख्य रूप से डायबिटीज 2 तरह की होती है टाइप 1 और टाइप 2।

टाइप 1 डायबिटीज मुख्यतया बच्चों में पाई जाती है जिसमें शरीर में इंसुलिन हार्मोन नहीं बनता है अतः इसके इलाज के लिए मरीज़ को जीवनभर इंसुलिन के इंजेक्शन पर निर्भर रहना पड़ता है।

राज्य सरकार की योजना अनुसार मिशन मधुहारी क्लीनिक में टाइप 1 डायबिटीज के रोगी के नामांकन के पश्चात प्रत्येक मरीज़ को शुगर नापने की मशीन, ग्लूको स्ट्रिप्स, रिकॉर्ड के लिए SMBG लॉग बुक, इंसुलिन इंजेक्शन, लैंसेट इत्यादि निःशुल्क दिए जाते है एवं इन मरीजों का रेगुलर फॉलोअप लिया जाता है जिसमें इंसुलिन लगाने का तरीका, शुगर के कम व ज्यादा होने के लक्षणों व इलाज के बारे में बताया जाता है

इस मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ टीकम चंद कुमावत, फिजिशियन डॉ उमाशंकर मीणा, नर्सिंग ऑफिसर सुश्री पूनम जांगिड़, वंदना, अंकित, सचिन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]