पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति
जयपुर के आह्वान पर संपूर्ण राजस्थान में ब्लॉक स्तर पर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति ब्लॉक लालसोट के द्वारा मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री, मुख्य सचिव तथा शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायतीराज विभाग के नाम से ज्ञापन दिया गया। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्यो ने बताया कि पंचायती राज मंत्रालय कार्मिकों की विभिन मांगे काफी लंबे समय से लंबित है, तथा सरकार के समक्ष उन मांगों को पूरा करने के लिए समय समय पर सरकार एवं विभाग का ध्यानाकर्षण करवाया जा रहा है, परंतु उन मांगों का निराकरण अभी तक नहीं हुआ है अपितु वही दूसरी तरफ अन्य कतिपय संगठनों के द्वारा पंचायतीराज विभाग और कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 के चयनित कार्मिकों के चयन को लेकर बिना तथ्यों ओर साक्ष्यों के उंगली उठाई जा रही है जो की निंदनीय है। इस तरह सरकार को बदनाम करने वाले कतिपय संगठनों की संघर्ष समिति के सदस्य कड़े शब्दों में निंदा करते है तथा ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते है। ब्लॉक अध्यक्ष श्री मंगलसिंह राडा ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में संपूर्ण राजस्थान के ब्लॉक स्तर पर आज ज्ञापन दिया गया तथा द्वितीय चरण में कल संपूर्ण राजस्थान के जिला मुख्यालय स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन दिए जाएंगे तथा फिर प्रदेश स्तर पर प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशन में आगे की रणनीति बनाकर संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा । संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने मांग करी है कि सरकार को हमारी विभिन्न मांगे जिनमें पदनाम परिवर्तन, कार्य विभाजन , अंतर जिला स्थानांतरण, नोशनल परिलाभ , पंचायतीराज भर्ती के शेष पदों पर नियुक्ति, ग्रामीण भत्तों सहित अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के साथ ही ऐसे अन्य संगठन जो विभाग को बदनाम करने में लगे है उनके नेतृत्व के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करे। ज्ञापन में ब्लॉक अध्यक्ष श्री मंगलसिंह राडा, श्री राजेश शर्मा, मीना सैनी कविता शर्मा, मुकेश बैरवा , श्री योगेन्द्र राजपाल ,श्रीमती मीना सैनी , श्रीमती भावना जैन, श्रीमती स्फूर्ति शर्मा श्री गजेन्द्रसिंह बनेसिंह श्री रविन्द्र जैन श्री विनोद शर्मा श्री लेखराज शर्मा श्री राजेश शर्मा श्री बनवारी सैन आदि सदस्यों ने भाग लिया ।
टॉप स्टोरी
Cricket Score
Live Poll
Are You Satisfied Rangila Media24
