Home » Blog » अनुराग -31 का शुभारम्भ, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया ब्रोसर का विमोचन

अनुराग -31 का शुभारम्भ, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया ब्रोसर का विमोचन

Facebook
Twitter
WhatsApp

अनुराग -31 का शुभारम्भ, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया ब्रोसर का विमोचन

283 पितृविहीन बालकों को पाठ्य सामग्री वितरित, पीपल का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण माह का शुभारम्भ , 250 तुलसी पौधे वितरित

 अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के स्थापना के इक्तीस वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा “अनुराग -31” के अन्तर्गत आयोजित 31 विभिन्न साहित्यिक , सांस्कृतिक, बौद्धिक, क्रीड़ा, धार्मिक, सामाजिक , लोक- संस्कृति, सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव, सनातन संस्कृति, प्रकृति से संबंधित कार्यक्रमों का शुभारम्भ सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर मदनमोहन मीना, उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र मीना, उपाधीक्षक दिलीप तन्मय, अधिशाषी अधिकारी नवरत्न शर्मा, प्रधानाचार्य मदन पारीक ने पितृ विहीन बालक बालिकाओं को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित कर किया । इस अवसर पर संस्थान की अब तक की गतिविधियों के ब्रोसर का विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया ।
श्री अशोक शर्मा रा उ मा वि लालसोट में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मदन मोहन मीना ने कहा कि जरुरतमंदों व पितृ विहीन बालक बालिकाओं सेवा परमात्मा की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि संस्थान वक्त, परिस्थिति, अवसर के अनुसार सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहता है।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र मीना ने कहा कि सेवा में ही जीवन की सार्थकता है। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्थान जन सेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर शुभारम्भ समारोह के अध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक दिलीप तन्मय ने एक सौ एक पितृ विहीन बालक बालिकाओं की पाठ्य सामग्री का सहयोग संस्थान को प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्थान सचिव श्याम सुन्दर शर्मा ने सभी का स्वागत किया तथा संस्थान का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान द्वारा विगत 31 वर्षों में आयोजित की गई गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का ब्योरा प्रस्तुत किया
ब्रोसर विमोचन के बाद संस्थान के संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा ने “अनुराग -31” के अन्तर्गत आयोजित 31 कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पीपल का पौधा लगा कर अनुराग पर्यावरण संरक्षण माह व तुलसी वितरण कर घर घर तुलसी अभियान का शुभारम्भ किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष अंशुल सोनी ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन पर्यावरण संरक्षण माह के समन्वयक श्रीकांत शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी, अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान समन्वयक अनुराग तिवाड़ी,घर घर तुलसी अभियान के समन्वयक अविनाश रिवाली, पार्षद चिराग जोशी, प्रेस सचिव अनिल नीमला, संजीव रावत, बालमुकुंद शर्मा , संस्थान के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, एडवोकेट सुरेश शर्मा, राजेन्द्र डोब , ओम प्रकाश गोल, एडवोकेट अशोक हट्टीका, राधामोहन मिश्रा, सुनील खारला, कोषाध्यक्ष पी एल ढोंसी, गिर्राज सेडूलाई, मनीष साहू, राकेश सेडूलाई, दीपक बोहरा सियाराम शर्मा सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि व अभिभावक उपस्थित थेअनुराग -31 के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम संस्थान द्वारा अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान के अन्तर्गत 3100 बालक बालिकाओं को पाठ्य सामग्री वितरण, पर्यावरण संरक्षण के लिए 3100 पीपल पौधे रोपण एवं वितरण, घर घर तुलसी अभियान के अन्तर्गत 3100 तुलसी पौधों का वितरण, 3100 कन्या पूजन, 3100 बालक बालिकाओं को उनी जर्सी वितरण,गीता जयंती पर गीता दर्शन पर व्याख्यानमाला व 3100 गीता की पुस्तकों का वितरण, 3100 परिण्डे, आपरेशन सिन्दूर एवं भारतीय सेना के सम्मान एवं शक्ति के लिए चतुर्मास में संगीतमयी 3100 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, काव्य गोष्ठी, उत्तम स्वास्थ्य के लिए 31 दिवसीय योग शिविर, वृद्ध जन सम्मान समारोह, गौ संवर्धन एवं संरक्षण के लिए गौपूजन एवं गौकथा का आयोजन, निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द के लिए कौमी एकता सप्ताह, ब्रजभाषा कवि सम्मेलन, दिव्यांग सहायता शिविर, मानवाधिकारों के प्रति जागरूक बनाने ‍के लिए मानवाधिकार दिवस संगोष्ठी, सर्दियों में फैलने वाली मौसमी बीमारियों के निवारण के लिए औषधियुक्त काढ़ा वितरण, 31 हिन्दी भाषी साहित्यकारों का सम्मान , साहित्यकारों की 31 पुस्तकों का विमोचन, राष्ट्रीय शूटिंगबाल प्रतियोगिता, 31 पितृ विहीन बेटियों का विवाह, मातृ पितृ पूजन दिवस, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, मातृशक्ति सम्मान, मजदूर दिवस पर मजदूरों का श्रम निष्ठ सम्मान, पशुओं के लिए 31 पानी की टंकी , कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर, पर्यावरण दिवस, बाल रचना शिविर आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
लालसोट में कोई भूखा ना सोएं इसके लिए संस्थान द्वारा 2019 से जरूरतमंद, पागल व विमंदित लोगों के लिए अनुराग प्रसाद का नियमित संचालन, अनाथ, उपेक्षित, वृद्धजनों के लिए अनुराग सेवाश्रम की स्थापना व संचालन किया जाएगा वहीं स्मारिका प्रकाशन भी कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24