Home » Blog » मुनेशी देवी मीना ही रहेगी कांकरिया की सरपंच हाई कोर्ट ने पंचायती राज विभाग के आदेश पर लगाया स्थगन

मुनेशी देवी मीना ही रहेगी कांकरिया की सरपंच हाई कोर्ट ने पंचायती राज विभाग के आदेश पर लगाया स्थगन

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुनेशी देवी मीना ही रहेगी कांकरिया की सरपंच
हाई कोर्ट ने पंचायती राज विभाग के आदेश पर लगाया स्थगन


लालसोट. राजस्थान हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने सोमवार को कांकरिया ग्राम पंचायत में मुनेशी देवी को दोबारा सरपंच पद पर बहाल कर दिया है। राजस्थान हाई कोर्ट में मुनेशी देवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अनुरुप सिंगी ने सोमवार को पंचायती राज विभाग द्वारा गत ६ अप्रैल को सरंपच मुनेशी देवी को हटाने के आदेश पर स्थगन कर दिया है, साथ ही मुनेशी देवी को दोबारा सरपंच पद पर बहाल कर दिया है। मामले को लेकर हाई कोर्ट के अधिवक्ता नरपत सिंह शेखावत ने बताया कि एक याचिका माननीय न्यायालय के समक्ष पेश की थी। याचिका में मुनेशी देवी को हटाने के लिए पूरा प्रक्रिया को नही अपनाने, सुनवाई का मौका नही देने एवं बिना नोटिस दिए एक पक्षीय कार्रवाई करने की दलील पेश की थी, जिस पर न्यायाधीश अनुरुप सिंगी ने पंचायती राज विभाग के आदेश पर स्थगन जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24