विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1 D का कैलाश तिवाड़ी को पुन: बनाया प्रदेश संगठन महामंत्री

लालसोट. पुष्कर में गत दिनो आयोजित विप्र फाण्उडेशन के 18 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन की राष्ट्रीय व प्र्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमे कैलाश तिवाड़ी(लवाण, दौसा) को पुन: संगठन में 2028 तक के लिए जोन 1 डी का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। अधिवेशन में यह घोषणा करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने, सगठन हित को सर्वापरि मानते हुए कार्य करने व संगठनात्मक परम्परा को आगे बढाने पर कैलाश तिवाड़ी को दोबारा नियुक्त किया गया। जोन 1 डी के प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने बनाया कि यह नियुक्ति फाउण्डेशन के संस्थापक संयोजक सुशील औझा की अनुशंषा पर कि गई है। कैलाश तिवाडी का चयन उनके समर्पण दुरदर्शिता और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए किया गया है। कैलाश तिवाडी के मनोनयन पर दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग,धौलपुर एवं गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों ने भी खुशी जताते हुए राष्ट्रीय व प्र्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।
