Home » Blog » लालसोट जैन समाज द्वारा महावीर जन्म महोत्सव का आयोजन

लालसोट जैन समाज द्वारा महावीर जन्म महोत्सव का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में जैन समाज द्वारा महावीर जन्म महोत्सव का आयोजन

संसार को सत्य अहिंसा त्याग और तपस्या का संदेश देने वाले जियो और जीने दो का सिद्धांत बताने वाले जैन संप्रदाय के 24 वे तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2625 वे जन्म कल्याणक महोत्सव पर लालसोट जैन समाज के तत्वावधान में प्रात:काल जैन युवा संघ व महिला मंडल सदस्यों द्वारा नगर मे प्रभात फेरी निकाली गई तत्पश्चात नगर के तीनो श्री जैन मंदिरों में श्रीजी भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक ,शांतिधारा, महावीर भगवान की पूजन एवं आरती संपन्न की गई तत्पश्चात श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन छोटे मंदिर से भव्य जुलूस प्रारंभ हुआ जो कि बड़े मंदिर सदर बाजार जवाहर गंज , मुख्य रोड से होते हुए जैन नसिया जी प्रांगण में पहुंचा जिसमें भगवान महावीर को पालना झूलाते हूए,ग्वाला गाय खोजते हुए ,राजा सिद्धार्थ व माता त्रिशला के घर जन्मे महावीर, भगवान भगवान महावीर की क्रीडा की सजीव झांकी का चित्रण जैन महिला मंडल द्वारा किया गया ,जुलूस मार्ग में गीता देवी पार्षद, परीक्षित शर्मा के द्वारा झरंडा चौक पर ,जैन युवा संघ लालसोट के द्वारा परशुराम सर्किल पर एवं तहसील एवं नगर वैश्य महासम्मेलन लालसोट की तरफ से तहसील संयोजक मोहनलाल सौखियाॅ, नगर वैश्य महासम्मेलन संरक्षक जगदीश अग्रवाल, तहसील वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,नगर वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल के संयोजन में पुलिस थाना के सामने जैन युवा संघ अध्यक्ष रविंद्र बडजात्या व जैन महिला संघ अध्यक्ष श्वेता जैन(सोनी) को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया एवं जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समाज के सभी लोगों द्वारा भगवान का मंगल गान कर भव्य आरती की गई, इस दौरान समाज के सुभाष बडजात्या, बाबूलाल बडजात्या राकेश जैन सोनी , महेंद्र जैन पुर्व पार्षद ,अनिल वैद्य, प्रभाकर बडजात्या ,अनिल पाटनी, अभिनव बैनाडा ,बसंत गंगवाल ,गजेंद्र बडजात्या, अरिहंत पाटनी, सुभाष श्रीमाल, विशाल गंगवाल, समुद्र बडजात्या, जैन युवा संघ अध्यक्ष रविंद्र बडजात्या व जैन महिला मंडल अध्यक्ष श्वेता जैन सहित समाज की सभी महिला पुरुषो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24