SIR के लिए राजनीतिक पार्टियों के बीएलए को दिया प्रशिक्षण

लालसोट. विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025-26 के संदर्भ में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के समस्त राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) कांग्रेस व भाजपा के सदस्यों का प्रशिक्षण चुनाव आयोग के नवीनतम दिशा निर्देश अनुसार पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चार पारियो मे संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि बीएलओ द्वारा दिनांक 4 नवंबर से फील्ड में मतदाताओं को घर-घर जाकर वितरण किया जाना है एवं उनका भरवा कर पुनः कार्यालय में जमा करवाए जा रहे है,इसके लिए बीएलए को उनकी सहायता करनी होगी वह सही नाम मतदाता सूची में रहे इसके लिए सहयोग करना होगा। बीएलए चाहे तो वह 50 फॉर्म खुद भरवाकर जमा करवा सकता है इस दौरान इस दौरान तहसीलदार राहूवास महेश चंद शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीणा, राजेश मिश्रा, नीरज शर्मा चुनाव शाखा से रमेश चंद शर्मा ,गिरधारी लाल मीणा, वीरेंद्र जैन, चिरंजी माली ने भी बीएलए को संबोधित किया।
