PNB बैंक लालसोट द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में NPA खातों में किए 60 लाख की ऋण राशि के समझौते

लालसोट में SDM कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमे पंजाब नेशनल बैंक की शाखा लालसोट, संवासा, डूंगरपुर, शिवसिंहपुरा द्वारा NPA खातों में एक मुश्त समझौता कर खातों का त्वरित निपटान किया गया । इस दौरान पर पंजाब नेशनल बैंक की चारों शाखाओं द्वारा NPA खातों में लगभग 60.00 लाख की ऋण राशि का समझौता किया गया । लोक अदालत में वर्षों से पेंडिंग किसानों को NPA खातों से मुक्ति पाने का अवसर कारगर रहा । इस मौक़े पर पंजाब नेशनल बैंक अलवर के मंडल प्रमुख श्री श्वेतांक कुमार और मुख्य प्रबंधक श्री पृथ्वी राज मीना और चारों शाखाओं के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे ।
Post Views: 171
