Home » Blog » ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा IAS संतोष वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया

ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा IAS संतोष वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा IAS संतोष

← Back

Thank you for your response. ✨

वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया

 

ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा आज एकजुट होकर IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा समाज एवं समाज की बेटियों के प्रति की गई अमर्यादित, अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से समाज ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी वर्ग या व्यक्ति को समाज की अस्मिता, सम्मान और विशेषकर बेटियों की गरिमा को ठेस पहुँचाने का अधिकार नहीं है।

ब्राह्मण समाज ने यह मांग की कि संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या व्यक्ति इस प्रकार की अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का साहस न करे। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि समाज हमेशा से मर्यादा, संस्कृति और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और जब-जब किसी ने समाज की गरिमा पर प्रहार किया है, समाज ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई है।

 

इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे  लक्ष्मण शर्मा मनोहरका, सुनील चतुर्वेदी, रोहित शर्मा, ओमप्रकाश गोल, पुरुषोत्तम जोशी, संजय उपाध्याय, महेश चांदपुर, ओमप्रकाश सुरतपुरा, रामप्रसाद शर्मा, कैलाश चतुर्वेदी, गोपाल शर्मा, वैभव गुरावा, अशोक हट्टिका, सुदीप मिश्रा, राहुल जोशी, सम्राट पांखला, बाबुलाल हाड़ा, राकेश मेडिवाला सहित अनेक समाज बंधु शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की गरिमा और मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए है।

ब्राह्मण समाज लालसोट ने यह भी संकल्प लिया कि जब तक समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाले तत्वों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24