सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा ने लालसोट में सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों की ली बैठक, विभागीय कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश

सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय लालसोट में बुधवार को पंचायत समिति क्षेत्र लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे फार्म पौंड, कांटेदार तारबंदी, सिंचाई पाइपलाइन ,कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन, परम्परागत कृषि विकास योजना, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी प्रदर्शन,बायोएजेंट एवं बायोपेस्टीसाइड वितरण ,जिप्सम वितरण, फसल प्रदर्शन आयोजन, मिनिकिट्स वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय वार समीक्षा की गई। सभी सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों को समस्त विभागीय कार्य 30 नवंबर, 2025 तक पूर्ण कर कार्यों का पोस्ट – वेरिफिकेशन करने के निर्देश प्रदान किए गए ताकि संबंधित किसानों को अनुदान राशि का भुगतान समय पर किया जा सके, जो किसान समय पर कार्य नहीं करवा रहे हैं उनको नोटिस देकर सूचित करें एवं उसके उपरांत भी यदि कोई भी किसान विभागीय कार्य नहीं करवा रहे हैं तो ऐसे किसानों की पत्रावलियों की प्रशासनिक स्वीकृति को निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए । बैठक में क्षेत्र के किसानों को रबी फसलों के लिए यूरिया उर्वरक वितरण के संबंध में भी चर्चा की गई मीना ने सभी कार्मिकों को क्षेत्र की खाद – बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर अपनी मौजूदगी में किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया उर्वरक वितरण करने के निर्देश भी प्रदान किए गए ,जो उर्वरक विक्रेता किसानों को यूरिया उर्वरक वितरण में अनियमितता करता है तो ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कानूनी कार्रवाई की जावेगी। बैठक में सहायक कृषि अधिकारी चरनलाल मीणा,रामखिलाड़ी मीणा, शिवकुमार मीणा,रामजीलाल मीणा,फेलीराम मीणा, राहुल कुमार मीणा एवं क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
