जैन समाज लालसोट द्वारा तपस्या कर रहे तपस्वी रत्नों की निकाली गई सामूहिक धर्म यात्रा

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष में अंतिम तीन दिन सम्यक दर्शन, समय ज्ञान, सम्यक चारित्र की प्राप्ति हेतु समाज के नौ लोगों ने किया झर का तेला वीरेंद्र कुमार जैन/ श्वेता जैन सोनी (दंपति) कमलेश जी जैन श्रीमाल ,नेहा जैन बैनाडा,आयुषी जैन सोनी ,श्रेयश जैन गंगवाल,यमिश जैन बड़जात्या नवांश जैन वैद, तनिष्क जैन बड़जात्या
ने जिनेंद्र प्रभु के श्री चरणों में बैठकर अपने कर्मों के निर्जरा हेतु तीन दिन की करी साधना उपवास
सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अचोर्य, ब्रह्मचर्य, नवकार मेरी श्वांस, जैन धर्म मेरा विश्वास है गुरुदेव मेरे प्राण है मोक्ष की मुझे तलाश है
संपूर्ण समाज के द्वारा संगीत की स्वर में लहरियो के साथ जुलूस चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं नगर के प्रमुख मार्ग से जैन नसियां जी विसर्जन किया। जुलूस मार्ग में महेंद्र कुमार राकेश कुमार सोनी डॉक्टर प्रमोद कुमार वीरेंद्र कुमार जैन, माणकचंद विजेंद्र कुमार जैन बड़जात्या, अनिल कुमार अरुण कुमार बैनाडा ,जैन नसियाॅ परिवार व तेज कुमार अशोक कुमार महेश कुमार जैन सोनी परिवार द्वारा तपस्वियों का स्वागत सत्कार किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में शिखर चंद जैन सोनी जयपुर व अन्नू बड़जात्या के द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया । संचालन पुनीत जैन सोनी ने किया। सभी तपस्वियों को सामूहिक पारणा कराया गया। समाज के द्वारा अनुमोदन किया एवं महावीर प्रभु से आगे भी ऐसी भावना एवं शक्ति देने के लिए निवेदन किया गया। जैन युवा संघ अध्यक्ष रविंद्र बडजात्या ने बताया कि वीरेंद्र कुमार जैन द्वारा पूरे महीने में 11 दिन अन्न 17 दिन फल आहार व तीन दिन उपवास रखा गया श्वेता जैन द्वारा दसलक्षण पर्व के दौरान दस दिनो मे सात दिन फल आहार और तीन दिन उपवास रखा गया एवं कल दो तपस्वी जिन्होंने रतनत्रय का तेला किया अनीता जैन व तरुण सोनी का भी जुलूस द्वारा घर पहुंचा जाएगा ।
इस दौरान संपूर्ण समाज के महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।
