Home » Blog » 276 वें भवानी पूजन के साथ होगा हेला ख्याल संगीत दंगल की शुरुआत, एक दर्जन से संगीत पार्टियां लेंगी भाग

276 वें भवानी पूजन के साथ होगा हेला ख्याल संगीत दंगल की शुरुआत, एक दर्जन से संगीत पार्टियां लेंगी भाग

Facebook
Twitter
WhatsApp

276 वें भवानी पूजन के साथ होगा हेला ख्याल संगीत दंगल की शुरुआत, एक दर्जन से संगीत पार्टियां लेंगी भाग


लालसोट. शहर के परशुाम सक्र्रिल पर 276 वें हेला ख्याल संगीत दंगल का आगाज 21 मार्च की रात्रि को भवानी पूजन के साथ होगा। इस मौके पर स्थानीय गायक मंडलियां अपनी रचनाओंं के माध्यम से मॉ जगदंबे की पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र में शांति व सुख समृद्धि की कामना करेंगी। इसके बाद यह संगीत दंगल 22 मार्च की रात्रि से दोबारा शुरू हो कर 24 मार्च सुबह तक अनवरत जारी रहेगा। हेला ख्याल संगीत दंगल समिति के अध्यक्ष सीएम सुकारियां ने बताया कि गणगौर के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले हेला ख्याल संगीत दंगल की तैयारियॉं ज़ोर शोर से की जा रही है। नगर मेें शाही लवाजमे के साथ गणगौर माता की सवारी निकाली जाएगी। इस बार संगीत दंगल में स्थानीय लक्ष्मीनाथ मंडल, सैनी मंडल, महाकाली मंडल, पारख मंडल, शिव मंडल, गणेश मंडल के साथ चतुर्वेदी मंडल सायपुर, देवनारायण मंडल सीतोड़, राधारमण मंडल गंडाल, हेला ख्याल मंडल राणीला, शर्मा हेला ख्याल मंडल राणीला, बाजार गढ मंडल बरनाला की गायन मंडलियां प्रस्तुती देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24