Home » Blog » महात्मा गांधी खोहरापाड़ा में एसयूपीडब्ल्यू शिविर का शुभारम्भ

महात्मा गांधी खोहरापाड़ा में एसयूपीडब्ल्यू शिविर का शुभारम्भ

Facebook
Twitter
WhatsApp

महात्मा गांधी खोहरापाड़ा में एसयूपीडब्ल्यू शिविर का शुभारम्भ

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा लालसोट में समाज उपयोगी उत्पादक कार्य शिविर का शुभारम्भ हुआ । कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर सुनील शर्मा, सहायक प्रबंधक कुलदीप सिंह मीना ने किया । शिविर का प्रथम दिन बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई । शाखा प्रबंधक सुनील शर्मा ने टिप्पर से बचाव एवं साइबर सुरक्षा के विभिन्न प्रकारों को बताया । उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी किसी से ओटीपी नहीं मांगता है । इसी प्रकार कुलदीप सिंह मीना ने बैंकिंग नौकरियों के बारे में जानकारी दी ।

एसयूपीडब्ल्यू प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया की पांच दिवसीय शिविर 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा जिसमें सभी प्रकार की गतिविधियां संचालित की जावेगी । इस दौरान संगीत शिक्षक सागर का साफा बंधवा कर सम्मान किया गया । इस दौरान महेश शर्मा, अमित शर्मा, शायर, श्रीकांत शर्मा, अविरल खंडेलवाल, शोभारानी शर्मा, प्यार सिंह गुर्जर, हेमराज सैनी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24