Home » Blog » मोरल बांध की नहर रबी फसल सिंचाई के लिए 21 नवंबर से खुलेगी, सम्भागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने ली जल वितरण समिति की बैठक

मोरल बांध की नहर रबी फसल सिंचाई के लिए 21 नवंबर से खुलेगी, सम्भागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने ली जल वितरण समिति की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp

मोरल बांध की नहर रबी फसल सिंचाई के लिए 21 नवंबर से खुलेगी, सम्भागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने ली जल वितरण समिति की बैठक

लालसोट। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के दौरान रबी की फसल हेतु मोरेल बांध के सिंचित क्षेत्र में सिंचाई के लिए सुव्यवस्थित जल वितरण व्यवस्था का कार्यक्रम तय करने हेतु सम्भागीय आयुक्त भरतपुर डॉ. टीना सोनी की अध्यक्षता में जल वितरण समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

सम्भागीय आयुक्त भरतपुर ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं काश्तकारों से चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि रबी फसल वर्ष 2026 की सिंचाई हेतु 21 नवम्बर को प्रातः 11 बजे मोरेल बांध नहर को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि नहरों के संचालन में बाधा उत्पन्न करने या नहरों को क्षतिग्रस्त करने का कार्य करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में जिला कलक्टर काना राम, जिला कलक्टर दौसा देवेन्द्र कुमार, डीएसपी उदय सिंह मीणा, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन वृत जयपुर रमाशंकर शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खण्ड सवाई माधोपुर अरूण शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खण्ड दौसा मांगीलाल मीना, किसान सभा जिलाध्यक्ष कानजी मीणा, पूर्व सरपंच मुकेश मीणा, चिरंजी मीणा, शयोराम मीणा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, जल वितरण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24