Home » Blog » लालसोट जिला चिकित्सालय में विश्व हृदय दिवस पर विशेष शिविर का सफल आयोजन

लालसोट जिला चिकित्सालय में विश्व हृदय दिवस पर विशेष शिविर का सफल आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट जिला चिकित्सालय में विश्व हृदय दिवस पर विशेष शिविर का सफल आयोजन

लालसोट जिला चिकित्सालय में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा, उपनियंत्रक डॉ. अनुराग दैमन सहित सभी चिकित्सक एवं चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा ने हृदय रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और उचित उपचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से हृदय संबंधी जांचें करवाना अत्यंत आवश्यक है। एनसीडी प्रभारी डॉ. विष्णु गुप्ता ने बताया कि हृदय रोग से बचाव के लिए रक्तचाप एवं शुगर का नियंत्रण, भोजन में नमक और तेल का कम से कम 10% तक सीमित उपयोग तथा डॉक्टर की सलाह अनुसार नियमित व्यायाम करना जरूरी है। शिविर की व्यवस्थाओं में नर्सिंग ऑफिसर दुर्गेश कुमार अग्रवाल, एनसीडी स्टाफ सुश्री पूनम जागिड़, फिजियोथैरेपिस्ट मुहम्मद जिलानी, एवं एनसीडी काउंसलर वंदना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मरीजों की सभी प्रकार की जांचों में सहयोग प्रदान किया। शिविर में कुल 142 लोगों की जांच की गई और उन्हें परामर्श प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24