हनुमान बस्ती लालसोट द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक सम्पन्न, 8 फरवरी को आयोजन का निर्णय

हनुमान बस्ती के नागरिकों द्वारा थड़ीवाले बालाजी मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया।
गठित समिति में संरक्षक के रूप में सुरेंद्र लोंग्या, अध्यक्ष चिराग जोशी, उपाध्यक्ष भरत लाल सैनी, हरिनारायण सैनी, प्रेम प्रकाश शर्मा, सुरेश शर्मा एवं पदम सैनी को मनोनीत किया गया। वहीं संयोजक की जिम्मेदारी सुरेश सैनी को सौंपी गई। सचिव पद पर अविनाश शर्मा, नवीन शर्मा सुकार एवं सुनील शर्मा को नियुक्त किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र शर्मा ढंड, पप्पू शर्मा गोल्या, संतोष शर्मा एवं महेश शर्मा रिवाली को मनोनीत किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 8 फरवरी 2026 को भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो प्रातः 09:00 बजे शिवालय मंदिर केदारजी फुलबाज के फार्म से प्रारंभ होकर थड़ीवाले बालाजी मंदिर परिसर तक पहुँचेगी। कलश यात्रा में साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जो सभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपसमितियों के गठन एवं कार्यों के निर्धारण को लेकर अगली बैठक 20 जनवरी मंगलवार को सायं 7:30 बजे थड़ीवाले बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर रामराज मीना, उमाशंकर शर्मा, लोकेश सैनी, दीपक बोहरा, पवन शर्मा बिचपुरी, गिरधारी शर्मा, अर्पित गुप्ता, महेश शर्मा सुकार, राजेश शर्मा, अमन गुप्ता, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, मुकेश पारीक, कमलेश शर्मा, पप्पूलाल मीना सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
