सुशासन रथ यात्रा समापन सभा में लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने किया आव्हान, सभी मिल कर मजबूती से लालसोट के विकास के लिए काम करें। सुशासन यात्रा का समापन हुआ।

लालसोट. प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर निकाली जा रही सुशासन यात्रा का लालसोट विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुआ। सुशासन यात्रा के समापन के मौके पर परशुराम सर्किल पर आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए कही। विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि क्षेत्र में मात्र दो साल में ही 150 करोड़ की 262 किमी लंबी सडक़ों की स्वीकृति जारी होना एक बड़ा कार्य है, मुख्यमंत्री द्वारा अगस्त माह में 350 करोड़ की लागत से र्ईसरदा परियोजना का शिलान्यास हो चुका है, एक साल में इसका काम पूरा होगा। विधायक ने कहा कि हम सबको इसी तरह मिल कर मजबूती से लालसोट के विकास के आगे भी कार्य करें। भाजपा नेता सोनू बिनोरी ने कहा कि नगर परिषद में बिना रिश्वत आम जन को पटटें दिए जा रहे है। इसके अलावा विधायक ने खेमावास, डिडवाना एवं टोडा गांगा ग्राम पंचायतों में भी पहुंच कर आम जन के अभाव अभियोग सुने। विधायक ने डिडवाना में बार्ईस मीना से प्र्रहलादपुरा तक स्टेट हाइवे के चौड़ार्ईकरण के कार्य का शिलान्यास, अटल पथ लोकार्पण और नली वाली माताजी रोड़ का शिलान्यास किया। पिंकी चतुर्वेदी, डॉ. प्रभूदयाल शर्मा, डॉ. मूर्ति मीना, सुमन खुर्रा, उपाध्यक्ष रुपसिंह, बीएम मीना, अनिल बैनाड़ा, सतपाल मीना, महेन्द्र जैन, पूर्व चेयरमैन जगदीश सैनी, मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा, रामसिंह मीना, बलराम बैरवा, रामसिंह मीना, श्रीफूल मीना एवं भंवर सिंह समेत कई जनों ने भी संबोधन दिया।
