Home » Blog » साधु के भेष में एक्सप्रेस वे पर झांसा दे कर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

साधु के भेष में एक्सप्रेस वे पर झांसा दे कर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

एक्सप्रेस-वे पर साधू के वेश में झांसा दे कर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

लालसोट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर साधू केे वेश मेें वाहन चालकों को रुकवा कर उपरी साया का प्रकोप बता कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों को रामगढ पचवारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ पचवारा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि 9 नवम्बर को अज्ञात आरोपी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अघोरी साधू का वेश धारण कर गाडी को रूकवा कर खाने के कुछ मागने के बहाने अगुठी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्र्रकरण दर्ज होने पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं दिल्ली के निवासी मोनू पुत्र गोलाराम सांसी उम्र 30 साल निवासी एस 66/84 प्रताप कैम्प, गुरूद्वारा के पीछे नेहरू नगर,शनिनाथ उर्फ अर्जुन पुत्र मेघनाथ सपेरा उम्र 26 साल निवासी धर्मपुरा सपेरा बस्ती नजबगढ एवं सोनू नाथ पुत्र दिलीप नाथ सपेरा उम्र 32 साल निवासी निरंकारी कॉलोनी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी ऐक्सप्रेसवे पर अघोरी साधू का वेश धारण कर आने जाने वाले वाहनो को रूका कर खाने के लिए मांगने का बहाना बना कर, वाहन में बैठे लोगो के द्वारा धारण किये गये जेवरातों मे दोश व उपरी साया को प्रकोप बता कर जेवरातो को मन्तर का बहाना कर चोरी कर ले जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24