Home » Blog » सवांसा गांव के विद्यालय पर ठोका ताला, शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति पर भडक़े ग्रामीण

सवांसा गांव के विद्यालय पर ठोका ताला, शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति पर भडक़े ग्रामीण

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति पर भडक़े ग्रामीण, सवांसा गांव के विद्यालय पर ठोका ताला, शिक्षिका के ज्वाइन करने पर ही हुआ मामला शांत

लालसोट. उपखंड के सवांसा गांव के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका का गत दिनो एक अन्य विद्यालय में डेपुटेशन करने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार से विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया एवं धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका सीमा मीणा का दिनों यहां से अन्य विद्यालय में डेपुटेशन कर दिया है जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस बारे में भी लगातार अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन अधिकारी उनकी बात को लगातार अनसुना कर रहे हैं जिससे विज्ञान विषय का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित बड़ाया मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भी ग्रामीणों की समझाइश करते हुए कहा कि शिक्षिका के डेपुटेशन का आदेश रद्द हो चुका है वे शीघ्र ही विद्यालय पहुंचकर ज्वाइन कर लेगी, लेकिन ग्रामीण मौके पर विभाग की अधिकारियों को बुलाने एवं शिक्षिका के ज्वाइन करने के बाद ही ताला खोलने की बात पर अड़े रहे कुछ देर बाद मौके पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीणा एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों की समझाइश करते हुए कहा कि शिक्षिका डेपुटेशन रद्द किया कर दिया है इस बीच शिक्षिका भी विद्यालय पहुंच गई, इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर ज्यादा झांपदा थाना अधिकारी सुनील टांक भी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24