Home » Blog » सर्व सम्मति से चुने गए आयुर्वेद नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी

सर्व सम्मति से चुने गए आयुर्वेद नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी 

Facebook
Twitter
WhatsApp

सर्व सम्मति से चुने गए आयुर्वेद नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी

लालसोट. आयुर्वेद नर्सेज के लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा ब्लॉक की बैठक बुधवार को अल्पना दीक्षित अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से प्रदेश संयोजक गिरिराज प्रसाद शर्मा एवं जिला कार्यकारिणी की तरफ़ से जिला संयोजक मुरारी लाल शर्मा एवं जिला महामंत्री निर्भय मीना के साथ दोनो ब्लाक में कार्यरत समस्त नर्सेज मौजूद रहे। उक्त बैठक में राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति ब्लॉक लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा के चुनाव कराए गए ,जिसमे लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा ब्लॉक में कार्यरत आयुर्वेद नर्सेज की सर्वसम्मति ब्लॉक संयोजक मनोहर लाल सैनी,सह संयोजक मुनेश कुमार मीना, सचिव रमेश कुमार मीना एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी को चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद सभी पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24