संस्कृति का प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी हम सबकी – धोली मीना

लालसोट. मीना सोशल वेलफेयर समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को पलाज माता मंदिर परिसर पहुंचकर आदिवासी संस्कृती का कई देशों में प्रचार प्रसार करने वाली मीना समाज की महिला धोली देवी एवं उनके पति लोकेश मीणा का माला व साफ़ा बंधवाकर एवं पीली लुगड़ी उड़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान धोली मीना ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीणा, मीणा समाज तहसील अध्यक्ष हीरालाल बगड़ी,समाजसेवी रामावतार जोरवाल,संरक्षक बृजमोहन मीना नगरियावास, हरिप्रसाद मीणा, लक्ष्मीचंद मीणा एवं ंअनीता मीणा ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी भेंट की।
Post Views: 655
