Home » Blog » शिक्षकों के स्थाईकरण के संबध में शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन

शिक्षकों के स्थाईकरण के संबध में शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

शुक्रवार जयपुर स्थित शिक्षामंत्री के कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय दौसा परिक्षित शर्मा के नेतृत्व में शिक्षामंत्री मदन दिलावर को दौसा जिले में कार्यरत अध्यापक भर्ती 2021-2022 के कार्मिकों के स्थाईकरण के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया | गौरतलब है कि शिक्षकों की लंबित मांग को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष परिक्षित शर्मा लंबे समय से संघर्षरत है | शिक्षकों की मांग को लेकर ब्लॉक, जिले पर अधिकारियों से संपर्क करने

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन देते पूर्व जिलाध्यक्ष परीक्षित शर्मा

 

के बाद शिक्षक संघ के ऊर्जावान नेता परिक्षित शर्मा ने जयपुर शिक्षामंत्री के समक्ष जिले के कार्मिकों का स्थायीकरण का प्रकरण रखा| शिक्षक नेता अविनाश शर्मा ने बताया की दौसा जिला के सत्र 2021-2022 अध्यापक भर्ती के आदेश लंबित है। दौसा जिला को छोडकर लगभग अन्य सभी जिलो के स्थाईकरण आदेश जारी हो चुके है। स्थाईकरण के अभाव में शिक्षको को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पूर्व जिलाध्यक्ष परिक्षित शर्मा ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर इस प्रकरण को रखा | शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दौसा जिले के कार्मिकों का स्थाईकरण शीघ्रातिशीघ्र करने का सकारात्मक आश्वासन दिया व कहा की राज्य सरकार शिक्षकों-विधार्थीयों के हित में प्रत्येक योजना के क्रियान्वयन करने हेतु संकल्पबद्ध है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24