विप्र फाउण्डेशन में निर्झरना तहसील के अतुल तहसील अध्यक्ष व विष्णु महामंत्री बने*

विप्र फाउण्डेशन दौसा के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा डगलाव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व दौसा जिला प्रभारी सियाराम शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ हेमन्त शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी के अनुमोदन पर जिला महामंत्री बालमुकुंद शर्मा ने होदायली निवासी अतुल शर्मा को को निर्झरना तहसील अध्यक्ष व पट्ट्यां ढाणी निवासी विष्णु शर्मा को तहसील महामंत्री नियुक्त किया है तथा सात दिवस की अवधि में कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।
सभी नवनियुक्त आपस समन्वय बनाते हुए संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करेंगे तथा विप्र फाउण्डेशन की रीति नीति के अनुरूप समाज हितार्थ रचनात्मक कार्य करेंगे। दोनों की नियुक्ति पर विप्र समाज के लोगों ने खुशी जताई है।
Post Views: 554
