Home » Blog » विधायक रामबिलास मीना के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त, निर्झरना गांव की मंडावत ढाणी में बेकाबू ट्रैलर के खेत में कूदने का मामला

विधायक रामबिलास मीना के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त, निर्झरना गांव की मंडावत ढाणी में बेकाबू ट्रैलर के खेत में कूदने का मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp

विधायक रामबिलास मीना के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त, निर्झरना गांव की मंडावत ढाणी में बेकाबू ट्रैलर के खेत में कूदने का मामला

लालसोट:उपखण्ड के निर्र्झरना गांव में लालसोट-श्यामपुरा कलां रोड़ पर सोमवार को एक ट्रैलर बेकाबू हो कर रोड़ से कूद कर एक खेत में करीब 100 मीटर दूर तक पहुचने की घटना के बाद पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने अपना धरना मंगलवार शाम विधायक रामबिलास मीना के आश्वासन पर समाप्त कर दिया। मंगलवार शाम को विधायक रामबिलास मीना चाकसू रोड़ के पास मंडावत ढाणी के खेत में घटना स्थल पर पहुंचे। विधायक ने पीडि़त मोहनलाल मीना एवं उनके परिवार से घटना की जानकारी ली। जिस पर विधायक ने पीडि़त परिजनों को आश्वस्त किया कि नियामनुसार उचित आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रैलर चालक के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। विधायक ने मौके पर ही पीडि़त परिवार को 21 हजार रुपए की नकद सहायता भी दी,इसके अलावा सभापति प्रतिनिधी सोनू बिनोरी, सरपंच प्रद्युम्न सिंह एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोशन मंडावत समेत कई जनों ने भी सहायता राशि प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24