विद्यालय की छत हुर्ई जर्जर, बारिश होने होने पर बरामदों में बैठने को मजबूर बालक
लालसोट. कांकरिया गांव की राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामेला ढाणी के भवन की छत की जर्जर होने के चलते बारिश के दौरान बालकों को अध्ययन में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पंच सुरज्ञान बैरवा ने बताया कि विद्यालय में कुल तीन कमरे है, जिनमे एक कमरे में आफिस व दो कमरों में कक्षओं का संचालन होता है, लेकिन विद्यालय भवन की छत जर्जर होने से बारिश के दौरान छत से पानी टपक रहा है, जिसके चलते दोनो कमरों में बैठ कर बालक अध्ययन नही कर पाते है, हल्की भी बारिश होने पर बालकों को बरामदें में बैठ कर पढना पड़ता है एवं अधिक बारिश होने की स्थिति में तो कई बार अध्ययन कार्य प्रभावित हो जाता है। वार्ड पंच ने बताया कि इस बारे में कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोर्ई सुनवाई नही हो रही है। वार्ड पंच ने कहा है कि विद्यालय भवन की छत की मरम्मत कराई जाए एवं अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण कराया जाए।
