Home » Blog » लालसोट हुआ भक्ति मय, चांदसेन मेड़ा भेरुजी के नव दिवसीय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, 2100 कलशो से निकली कलश

लालसोट हुआ भक्ति मय, चांदसेन मेड़ा भेरुजी के नव दिवसीय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, 2100 कलशो से निकली कलश

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट हुआ भक्ति मय, चांदसेन मेड़ा भेरुजी के नव दिवसीय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, 2100 कलशो से निकली कलशयात्रा

लालसोट क्षेत्र के चांदसेन स्थित मेड़ा भेरुजी मंदिर में सोमवार से नौ दिवसीय 11 कुंडीय भैरव महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर 2100 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

यह शोभायात्रा शहर के महाकाली मंदिर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए भेरुजी मंदिर स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा में करतबबाजों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया, वहीं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष डीजे और बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चांदसेन स्थित प्राचीन मेड़ा भेरुजी मंदिर में यह 11 कुंडीय श्री श्री 1008 श्री भैरव महायज्ञ विश्व शांति और सुख-समृद्धि के लिए किया जा रहा है। 19 जनवरी से शुरू हुआ यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा।

महायज्ञ में विद्वान पंडित यज्ञाचार्य राजेश खांडल के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान हवन कुंड में आहुतियां देंगे। यह 11 कुंडीय यज्ञ संत अवधेश दास महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। भैरव महायज्ञ का समापन 27 जनवरी को महाप्रसादी के आयोजन के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24