लालसोट स्वर्णकार समाज ने गाजे बाजे के साथ निकाली अजमीढ महाराज की शोभायात्रा

लालसोट. श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समिति एवं स्वर्र्णकार समाज के तत्वावधान में सोमवार को अजमीढ़ महाराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर गाजे बाजे के साथ अजमीढ़ महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा खंडेलवाल धर्मशाला से रवाना होकर महाकाली मंदिर, ज्योतिबा फुले सर्किल, परशुराम सर्किल, जवाहर गंज सर्किल और झंडा चौक से होते हुए पुन: खण्डेलवाल धर्मशाला पर पहुंची,इस दौरान जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा के बाद जयंति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे समिति अध्यक्ष प्रकाश चंद सोनी,मोहनलाल सोनी, मोहनलाल रामगढ़, बनवारीलाल सोनी, श्याम सोनी, मुरारीलाल सोनी, गणेश नारायण सोनी, गिरिराज सोनी, घनश्याम सोनी, दिनेश सोनी, सत्यप्रकाश सोनी समेत कई वक्ताओं ने समाज की एकजुटता के साथ शिक्षा के प्रचार प्रसार पर बल दिया।
