लालसोट से छत्तीसगढ़ जंबूरी के लिए लालसोट से रोवर रेंजर दल रवाना

छत्तीसगढ़ में होने जा रही रोवर रेंजर जंबूरी के लिए लालसोट से 8 सदस्यीय दल को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बिहारी लाल वर्मा, स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने रवाना किया । यह जंबूरी 9 से 13 जनवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसमें संपूर्ण राष्ट्र से 25 हजार युवा भाग लेंगे । बिहारी लाल वर्मा ने कहा की भारत स्काउट्स व गाइड्स युवाओं को आगे बढ़ाने में सर्वोपरि रहा है, लालसोट के स्काउट गाइड राष्ट्रीय स्तरीय गतिविधियों में भाग लेकर भारत को जान रहे है ।
क्लाइमेट कॉर्डिनेटर महेंद्र कुमार साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भारत स्काउट व गाइड की रोवर रेंजर जंबूरी हो रही है । जिसमें लालसोट से अपेल अकेडमी से ज्योति शर्मा, बलराम मीणा, राजेश पायलेट राजकीय पीजी कॉलेज से हर्ष शर्मा,श्रुति सैनी, कृषि कॉलेज से विवेक शर्मा, राजकीय कन्या महाविद्यालय से स्नेहा खंडेलवाल, कृष्णा कंवर, मोनिका मीणा भाग ले रही है
