Home » Blog » लालसोट शहर में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक दुरस्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें, थानाधिकारी ने ली व्यापारियों की मिटिंग

लालसोट शहर में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक दुरस्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें, थानाधिकारी ने ली व्यापारियों की मिटिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट शहर में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक दुरस्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें, थानाधिकारी ने ली व्यापारियों की मिटिंग

लालसोट. नव नियुक्त थानाधिकारी पवन कुमार ने शुक्रवार को थाना परिसर में शहर के व्यापारियों के साथ एक मिटिंग का आयोजन किया। मिटिंग मेंं थानाधिकारी ने सभी व्यापारियों ने शहर की समस्याओं व मुद्दों को लेकर फीड बैक लिया। इस दौरन उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि शहर में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक दुरस्त करने के लिए वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। मिटिंग की शुरुआत में व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक चौधरी की अगुवाई में व्यापारियों ने नव नियुक्त थानाधिकारी का अभिनंदन किया। इस दौरान व्यापारियों ने शहर में बढ़ते हुए अतिक्रमण, बाजारों में यातायात व्यवस्था, शहर में नो एंट्री की पालना, सीसीटीवी कैमरों को शुरू कराने, किराएदारों की आईडी लेने का नियम लागू करने की मांग, रात्रि कालीन गश्त को और अधिक दुरस्त करने एवं साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए आम जन को जागरुक करने समेत कई मांग रखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24