लालसोट विधायक रामबिलास मीना द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान का पोस्टर विमोचन

लालसोट. भाजपा विधायक कार्यालय पर शनिवार रामबिलास मीना की अगुवाई में नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया।पोस्टर विमोचन के मौैके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व से सम्पूर्ण भारत में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया जाएंगा, जिसमे स्वच्छता, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपन, स्वास्थ्य शिविर खेल कूद प्रतियोगिता, प्रबुद्ध जन सम्मेलन जैसे कार्यक्रम किये जाएगें। इस अवसर पर शंभूलाल कुईवाला, सभापति प्रतिनिधी सोनू बिनोरी,राकेश जोशी, हरिओम सलेमपुरा, मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा, बलराम बैरवा, रामसिंह कांकरिया, श्रीफूल मीना, भंवर सिंह, महेंद्र जैन, लड्डु मीना, रामखिलाड़ीमीना, सत्यनारायण गुप्ता, दीपक बोहरा, शंकर लाल मीणा, महेश टोरडा, जगमोहन मालिया, टीकाराम इन्दावा एवं राजेंद्र मीना राजपुरा समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी विचार करते हुए सेवा पखवाड़े की सभी गतिविधियों में भागीदारी निभाने पर बल दिया।
