Home » Blog » लालसोट विधायक रामबिलास मीना के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे , आजादी के तरानों पर थिरके लोग

लालसोट विधायक रामबिलास मीना के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे , आजादी के तरानों पर थिरके लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp
लालसोट विधायक रामबिलास मीना के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे , आजादी के तरानों पर थिरके लोग

लालसोट स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बुधवार को लालसोट शहर में विशाल तिरंगा रैली निकाली जिसमें सैकड़ो की संख्या में सरकारी अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विधायक रामबिलास मीणा ने अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जिसके बाद विधायक की अगवाई में देशभक्ति गीतों के बीच यह रैली अशोक सर्किल बस स्टैंड आजाद चौक झरनंडा मेंटर चौक एवं कोथून रोड से गुजरी। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए जमकर भारत माता के जयकारे लगाए। इस अवसर उपखण्ड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीना, सभापति पिंकी चतुर्वेदी, CBEO सत्यनारायण मीना, शम्भूलाल कुईवाला, सोनू बिनोरी, आयुक्त नवरतन शर्मा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र छात्राएं भी पूरे जोश के साथ शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24