Home » Blog » लालसोट विधायक रामबिलास मीना ने 14 स्कूटी छात्राओं को प्रदान की

लालसोट विधायक रामबिलास मीना ने 14 स्कूटी छात्राओं को प्रदान की

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालसोट में आज स्थानीय विधायक रामबिलास मीना ने चौदह बालिकाओं को स्कूटी वितरित की।

इस अवसर उन्होंने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा के लिए कृतसंकल्प है। अब बालिकाएं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। अभिभावकों को चाहिए कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर शिक्षा दिलाएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया ने इस अवसर पर विधायक का स्वागत किया और कहा कि राज्य सरकार की कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना में विधानसभा क्षेत्र की 70 बालिकाओं को स्कूटी वितरित की जा चुकी है। शेष ग्यारह बालिकाओं को भी शीघ्र ही स्कूटी वितरित की जाएगी। स्कूटी प्राप्त कर बालिकाओं व अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्कूटी प्रभारी लोकेश कुमार मीना प्रोफेसर डॉ पी एम मीना, सह आचार्य डॉ एच के सिंह, हनुमान प्रसाद मीना, सहायक आचार्य डॉ जितेंद्र कुमार बैरवा, प्रिया भारती शर्मा, स्कूटी प्रभारी , राकेश कुमार मीना, कांता मीना, डॉ मोहन लाल खटीक, राम भरोसी बैरवा, नेहा राघव, भारती चतुर्वेदी, सहायक लेखाधिकारी देवेंद्र सिंह राजावत सहित लाभान्वित छात्रा और उनके अभिभावक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24