Home » Blog » लालसोट विधानसभा SIR कार्य में जुटे बीएलओ और सुपरवाइजर्स का किया सम्मान

लालसोट विधानसभा SIR कार्य में जुटे बीएलओ और सुपरवाइजर्स का किया सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट विधानसभा SIR कार्य में जुटे बीएलओ और सुपरवाइजर्स का किया सम्मान

लालसोट. विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के गहन पुर्नरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय से पूर्व करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेें उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र मीना की अगुवाई विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा करने के लिए पूरी टीम की सराहना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र ने जिले में सबसे पहले निर्धारित समय से पहले लालसोट में लक्ष्य हासिल करना एक टीम वर्क का ही परिणाम है, इसमे बीएलओ, सुपरवाईजर विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने तनावमुक्त होकर पूरी निष्ठा व लगन से कार्य किया। कार्यक्रम उपखंड अधिकारी रामगढ़ पचवारा बद्रीनारायण मीणा, तहसीलदार सीमा धुणावत, तहसीलदार राहुवास, तहसीलदार रामगढ़ पचवारा, अधिशासी अधिकारी मंडावरी, नगर परिषद आयुक्त नवरत्न शर्मा सहित रमेश चंद्र शर्मा, वीरेंद्र जैन, कमलेश शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसडीएम व कार्मिकों ने भी डीजे की धुन जम कर नांचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24