महाविद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित
दो पुस्तकों का विमोचन किया

राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालसोट में आज पदोन्नत व नवनियुक्त सहायक, सह एवं आचार्य गणों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया ने इस अवसर पर प्रोफेसर पद पर पदोन्नत डॉ पी एम मीना, वरिष्ठ वेतनमान, सहायक आचार्य पद पर पदोन्नत डॉ मोहन लाल खटीक को माला पहनाकर अभिनंदन किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार महाविद्यालय में लंबे समय रिक्त रहे पदों पर नवनियुक्त सहायक आचार्य सुश्री नेहा राघव अंग्रेजी, सुश्री गायत्री पांडिया, राजनीति विज्ञान, श्रीमती रेणु मीना, राजनीति विज्ञान को पुष्पगुच्छ भेंटकर महाविद्यालय परिवार की और से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। महाविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। सभी विद्वान आचार्यगण विद्यार्थियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान कर अपने शिक्षण को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहे। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा प्रोफेसर पी एम मीना द्वारा लिखित प्राचीन भारत का इतिहास’ और ‘आयुर्वेद की विभिन्न धाराएं’ नामक दो पुस्तकों का विमोचन किया। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर मीना इतिहास विषय के प्रख्यात विद्वान है और लंबे समय से महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब तक उनकी इतिहास विषय पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में दर्जनों शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और इतिहास विषय पर पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। स्टाफ काउंसिल के अध्यक्ष डॉ एच के सिंह ने इस अवसर पर पदोन्नत और नवनियुक्त स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी का महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर सुयोग्य नागरिक तैयार करना ही एक मात्र उद्देश्य है और इस दिशा में महाविद्यालय परिवार अब और अधिक समृद्ध हुआ है जो प्रसन्नता का विषय है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सह आचार्य श्री हनुमान प्रसाद मीना, सहायक आचार्य डॉ जितेंद्र कुमार बैरवा, प्रिया भारती शर्मा, साक्षी मीना, लोकेश कुमार मीना, राकेश कुमार मीना, राम भरोसी बैरवा, कांता मीना, भारती चतुर्वेदी सहित सहायक लेखाधिकारी देवेंद्र सिंह राजावत सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
