Home » Blog » लालसोट में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 325 प्रकरणों का किया निस्तारण

लालसोट में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 325 प्रकरणों का किया निस्तारण

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 325 प्रकरणों का किया निस्तारण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज दिनांक 14.03.2026 को तालुका विधिक सेवा समिति लालसोट मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति सचिव राहुल कुमार शर्मा ने जानकारी दी की लालसोट न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निस्तारण के लिए दो बैंचों का गठन किया गया, जिसमें श्रीमती ऋतु चंदानी, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क०सं०-01, लालसोट की बैंच के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 170 मूल प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 22897068/- रूपये के अवार्ड पारित किये गये। इसके अलावा श्रीमती मधु शर्मा, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क०सं०-02, लालसोट की बैंच ने कुल 155 प्रकरणों में कुल 2688239/- रूपये का समझौता हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व प्रकृति के 177 लम्बित प्रकरण निस्तारित हुए। प्रि-लिटिगेशन प्रकृति के बैंक रिकवरी व बिजली बिल भुगतान के प्रकरणों में 7623000/- रूपये का समझौता हुआ। लोक अदालत में एसबीआई बैंक, यूको बैंक, राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक सहित कई बैंको, बीमा कं० एवं बिजली विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं अधिवक्तागण ने लोक अदालत कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24