लालसोट में *हर हर गीता, घर घर गीता* अभियान की हुई शुरुआत

विकसित राष्ट्र निर्माण परियोजना के अन्तर्गत नागरिकों के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए भारत सरकार की गाइड लाइन के तहत भारत की प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी द्वारा अनुशंसित सक्सेस सपोर्ट सिस्टम के मार्गदर्शन में राष्ट्र उत्थान कार्यक्रम में हजारों लोगों ने अपने जीवन को उन्नत और संस्कारित किया है। साथ ही लाखों लोग इस दिशा में प्रयासरत हैं।
इसी कड़ी मे इस अभियान को गति प्रदान करते हुए शर्मा कृषि फार्म डिगो पर भगवदगीता और रामायण का पूजन किया गया। साथ ही नारड्या कृषि फार्म डिडवाना पर रामायण एवं भगवद्गीता के डिजिटल संस्करण का अनावरण रोहिताश शर्मा के द्वारा किया गया। सुरेश सैनी,सियाराम शर्मा, नवीन पांखला आदि उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर रोहिताश शर्मा ने 21 घरों में भगवद्गीता पहुंचाने का संकल्प लिया।
ज्ञातव्य है कि श्रीश्री रविशंकर द्वारा इस डिजिटल भगवद्गीता का विमोचन किया गया था ।अब तक सक्सेस सपोर्ट सिस्टम द्वारा भारत के अधिकतर सेलेब्रिटीज तक डिजिटल भगवद्गीता पंहुचाई जा चुकी है ।
