सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाई

आज महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के अध्यक्ष श्री किशन लाल सैनी की अध्यक्षता में माता सावित्रीबाई फुले सर्किल पर माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ गणमान्य बंधुओं द्वारा माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
समिति के सचिव श्री राजेश सैनी मालवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शिक्षाविद श्री गोविंद नारायण माली, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (शिक्षा विभाग) ने समाज की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा महिलाओं की समाज में भागीदारी बढ़ाने पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
प्रधानाचार्य श्री कमलेश सैनी (तलावगांव) ने सुझाव दिया कि सावित्रीबाई फुले जयंती पर प्रतिवर्ष महिलाओं की अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष आयोजन एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य समाज बंधुओं ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री श्रवण लाल माली (कोषाध्यक्ष), डॉ. रामनारायण सैनी (सभापति, माली महासभा चौरासी), श्री गिर्राज प्रसाद सैनी कंछला (पूर्व जिला अध्यक्ष), श्री भागचंद सैनी (संरक्षक, माली महासभा चौरासी), श्री रामफूल सैनी (अध्यक्ष, दंगल समिति), श्री कमलेश सैनी (प्रधानाचार्य), श्री श्रवण सैनी धाकड़या (पूर्व अध्यक्ष), श्री राजाराम सैनी सोनंदा (पूर्व अध्यक्ष), श्री बुधराम सैनी खेड़ला (पूर्व अध्यक्ष), श्री ब्रजमोहन सैनी फड़कल्या (पूर्व अध्यक्ष), श्री मुकेश सैनी बगड़ी (सचिव, माली महासभा चौरासी), श्री चंदालाल सैनी आढ़तीया, श्री हीरालाल सैनी (पूर्व चेयरमैन), श्री जयप्रकाश सैनी (पार्षद), श्री हंसराज सैनी (पार्षद), श्री रामबाबू सैनी (पूर्व सचिव), श्री रमेश सैनी खटवा, श्री कमलेश सैनी बंजारा, श्री पदम सैनी फड़कल्या (कोषाध्यक्ष), श्री रामकिशोर सैनी रामगढ़, श्री सूरज सैनी (अधिवक्ता), श्री रामजीलाल सैनी (मेडिकल), श्री चौथमल सैनी, श्री रमेश सैनी बिलोना, श्री कमलेश सैनी बिलोना, श्री मुकेश सैनी अमावर, श्री दिनेश सैनी (अध्यापक), श्री राजेश सैनी (अध्यापक), रतन जी डीडवाना,गिर्राज सैनी कल्यावाला, श्री नाथूलाल सैनी, श्री रामजीलाल सैनी मोहम्मदपुरा, श्री सुरजन सैनी (सेक्रेटरी), श्री हंसराज सैनी बनास्या, अशोक सैनी डीडवाना, रामकेश सैनी मालवाला, श्री बबलू सैनी मालवाला, हीरालाल सैनी सुईवाल जमात, रतन सैनी डॉब सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
