Home » Blog » लालसोट में सवर्ण समाज की बैठक का आयोजन, जयपुर महापंचायत को लेकर बनी रणनीति

लालसोट में सवर्ण समाज की बैठक का आयोजन, जयपुर महापंचायत को लेकर बनी रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में सवर्ण समाज की बैठक का आयोजन, जयपुर महापंचायत को लेकर बनी रणनीति

UGC के कथित काले कानून के विरोध में 18 मार्च 2026 को जयपुर स्थित रामनिवास बाग (रामलीला मैदान) में आयोजित होने वाली सवर्ण महापंचायत को लेकर लालसोट में सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक महाकाली मन्दिर, लालसोट पर सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सवर्ण समाज के लोगों को महापंचायत के प्रति जागरूक करने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों को पीले चावल देकर जयपुर चलने का निमंत्रण दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महापंचायत में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित कर सकें।

इस अवसर पर रामचरण बोहरा, पवन शर्मा बिचपुरी, नवीन शर्मा सुकार, केशव मणि शर्मा, दीपक शर्मा निझरना,एडवोकेट श्याम मिश्रा,जुगल शर्मा, गिर्राज शर्मा सेढुलाई,नवल शर्मा, श्याम भारद्वाज, दिनेश शर्मा लिवाली वाले,नवीन बोहरा,विनोद गोयल,महेश पांखला, कुलदीप जोशी, रघुनन्दन बोहरा, प्रदीप जोशी,राजेंद्र गर्ग, अरविन्द आर्य (गुप्ता )सहित सवर्ण समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24