Home » Blog » लालसोट में वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण 2025 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

लालसोट में वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण 2025 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दौसा के निर्देशन में आज पंचायत समिति लालसोट में विजेंद्र कुमार मीणा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लालसोट के सानिध्य में जिला मास्टर ट्रेनर पीयूष शर्मा प्रधानाचार्य के द्वारा आने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के संदर्भ में विधानसभा लालसोट के समस्त ब्लॉक लेबल अधिकारी चुनाव शाखा के सभी कार्मिक, एलएमटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

 जिसमें बताया विधानसभा क्षेत्र की 2002 की मतदाता सूची को आधार मानकर प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन किया जाएगा साथ ही फील्ड में कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशिक्षण देने के संदर्भ में विधानसभा के समस्त एलएमटी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा विजेंद्र कुमार मीणा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि आने वाले एस आई आर कार्यक्रम में ब्लॉक विधानसभा क्षेत्र समस्त अधिकारी कर्मचारी, जन प्रतिनिधियों का वांछित सहयोग लिया जाएगा उक्त संदर्भ में कार्यक्रम की प्रारंभ से ही सही पर्यवेक्षण एवं बीएलओ को सहयोगात्मक अभिरुचि के साथ कार्य करवाया जाना होगा इस दौरान बद्री नारायण मीणा एसडीएम रामगढ़ पचवारा, अमितेश मीणा तहसीलदार लालसोट सहित समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारी ,एल एम टी एवं चुनाव शाखा के रमेश चंद्र शर्मा, विरेंद्र कुमार जैन, विमलेश गुप्ता, सुनील सैनी सहित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24